मसूरी में नौ मंजिला मंदिर के पास अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ जाने के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालकों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह ही मार्ग में मलबा आया था, जिसे अब तक नहीं हटाया गया है। मलबा सड़क पर आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है।
भूस्खलन के कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटाने की मांग की है, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके।
