अंकिता भंडारी के माता पिता को हिरासत में लेने की कोशिश का आरोप, मां की बिगड़ी तबीयत

Spread the love

बुधवार को दिल्ली के राज घाट पर पुलिस की कार्रवाई का आरोप सामने आया। एनजीओ संचालिका योगिता भयाना ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं, मामले को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी सरकार तीखा हमला बोला है। 

योगिता भयाना के मुताबिक, बेहोश होने के बाद भी पुलिस उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय गाड़ी में इधर-उधर घुमाती रही। योगिता भयाना ने बताया कि वे सभी शांतिपूर्वक राजघाट पर श्रद्धांजलि देने गए थे। 

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे से पहले अंकिता भंडारी के माता-पिता को परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।