सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक, SDRF ने 2 किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद किया शव

Spread the love

सहस्त्रधारा में नहाते समय दिल्ली का एक व्यक्ति तेज बहाव में डूब गया। सूचना पर एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। काफ़ी देर बाद व्यक्ति का शव झरने से दो किलोमीटर दूर से बरामद हुआ।

रविवार को सुबह एसडीआरएफ को आपदा कंट्रोल देहरादून के माध्यम से सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में दिल्ली निवासी नौथ राम (50) नहाते समय डूब गया है। मृतक दिल्ली के मादीपुर गांव का निवासी है। मृतक अपने दोस्तों के साथ सुबह ही सहस्रधारा पहुंचा था।

सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। मौके पर पहुंची टीम ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया। जवानों ने नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में गहन तलाश की। लगातार प्रयास के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव मिला।