मंगलवार को फूलों की घाटी घूमने आए फरीदाबाद निवासी गब्बर सिंह (48), पुत्र विक्रम सिंह देर शाम तक नहीं लौटा। उससे संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं लगा। पर्यटक के लापता होने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने भी घाटी में सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
घटनाक्रम में एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब वन विभाग ने उनके द्वारा दर्ज कराई गई जानकारियों की जांच शुरू की। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी चेतन कांडपाल ने बताया कि प्रवेश द्वार पर श्रद्धालु द्वारा जो मोबाइल नंबर लिखवाया गया था, वह पूरी तरह गलत है। जब उस नंबर पर संपर्क किया गया, तो फोन उठाने वाले किसी अन्य व्यक्ति ने एक हैरान करने वाला दावा किया।
