51 कुंतल फूलों से केदारनाथ धाम का अद्भुत श्रृंगार,  कल खुलेंगे मंदिर के कपाट, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

Spread the love

कपाट खुलने से पहले केदारनाथ मंदिर को रंग बिरंगे 51 कुंतल फूलों से सजाया गया है।  कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।

कपाट खुलने से एक दिन पहले बाबा केदार की डोली गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हो चुकी है। पूरे धाम को फूलों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया है। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।