कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर आपत्ति जताई है।
राहुल गांधी ने अपने पत्र लिखा है कि, 18 सितंबर 2022 को जब अंकिता भंडारी की हत्या हुई, तब वो 19 साल की थीं। वो ऋषिकेश के पास वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। उसके मालिक पुलकित आर्य उसने अंकिता पर वीआईपी मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने का दबाव डाला, लेकिन अंकिता ने ऐसा करने से मना कर दिया। पुलकित आर्य और उनके दो कर्मचारियों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। अब ये तीनों उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
दुष्यंत गौतम के सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद अंकिता भंडारी के माता-पिता ने 14 अक्टूबर को दिल्ली में इंडिया गेट पर धरना दिया था। इस दौरान भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनका समर्थन करने पहुंचे थे।

