हरिद्वार में विजिलेंस की कार्रवाई, दस हजार रुपए की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी  ने कृषि यन्त्र को खरीदने हेतु मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने की एवज में 10,000 रुपए की मांग थी। विजिलेंस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

आरोप है कि हरिओम यादव निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड कोटद्वार वर्तमान में सहायक कृषि अधिकारी विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार ने शिकायतकर्ता से दस हजार की उत्कोच धनराशि की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत टीम ने सहायक कृषि अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया।