सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा) की बरसी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों और अमर शहीदों का योगदान अविस्मरणीय है। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को प्रदेशवासी सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों एवं शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
