सहस्त्रधारा में फोटो खिंचवा रही हरियाणा की युवती का पैर फिसला, तेज बहाव में बही, शव बरामद

Spread the love

हरियाणा की 28 वर्षीय युवती पैर फिसलने के बाद नदी के तेज बहाव में बह गई।  युवती नदी किनारे फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना के अनुसार, 15 अगस्त को कॉन्स्टेबल संदीप जोगीवाला ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक युवती नदी में बह गई है। सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान नेहा आर्य (28) निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद युवती के शव को उसके परिजनों को सुपर्द कर दिया गया है।