उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 4 मई 2026 है।
बोर्ड की ओर से 14 नवंबर 2025 में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों 180 पदों के विज्ञप्ति जारी की थी। अब इसमें नए पदों को शामिल कर कुल 335 पदाें पर एक साथ भर्ती की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों में पूर्व में आवेदन किया था उन्हें दोबारा से आवेदन आवश्यकता नहीं है।
15 अप्रैल 2026 के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 335 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है।
