मसूरी में एमडीडीए का एक्शन,बस स्टैंड के पास 77 आवासों को किया सील, पुलिस प्रशासन सख्त

Spread the love

नगर पालिका परिषद और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)
ने अभियान के दौरान 77 आवासों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

भवन पूर्व में नगर पालिका के तत्कालीन पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता और उसकी बोर्ड के कार्यकाल में बनाया गया था। आरोप है कि निर्माण के लिए न तो मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) से स्वीकृत मानचित्र लिया गया और न ही अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) ली गई।

एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि तीन अन्य आवासों के संबंध में संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने व स्थिति स्पष्ट करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।