देहरादून में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 53 निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को पटेलनगर के चार्ज से हटाकर डालनवाला कोतवाली का चार्ज दिया गया है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर नरेश राठौर को पटेलनगर की कमान सौंपी गई है।शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभाल रहे इंस्पेक्टर संतोष कुंवर को थाना कैंट, नरेंद्र गहलावत को थाना डालनवाला से थाना मसूरी, देवेंद्र चौहान को थाना मसूरी से थाना नेहरू कॉलोनी का चार्ज दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप रावत को सहसपुर के चार्ज से हटाकर शिकायत प्रकोष्ठ में भेजा है।
मोहन सिंह को थाना क्लेमेंटाउन से थाना रायवाला, लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमेंटाउन, गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा से थाना प्रेमनगर, शैंकी कुमार को थाना बसंत विहार से सेलाकुई में नियुक्ति मिली है। मनोज नौटियाल को थाना नेहरू कॉलोनी से थाना सहसपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अमित शर्मा को चौकी प्रभारी झाझरा थाना प्रेमनगर से थानाध्यक्ष बसंत विहार बनाया गया।
