मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए इसके आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम गीत का लोकार्पण किया इसके साथ ही कुंभ की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देश दुनिया तक पहुंचाने की तैयारियों को नया आयाम मिला।
सरकार का मकसद आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए श्रद्धालुओं को कुंभ से जोड़ना और आयोजन का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाना है। राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
कुंभ के आधिकारिक लोगो में मां गंगा, हरकी पैड़ी, धनुष पुल, सूर्योदय, शिव प्रतिमा, साधु संतों, त्रिशूल, डमरू और मनसा देवी व चंडी देवी की पहाड़ियों को दर्शाया गया है।सीलोगो के माध्यम से हरिद्वार की धार्मिक महत्ता और सनातन परंपरा को एक साथ पेश किया गया है।

