विकासनगर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

विकासनगर क्षेत्र के छोटूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान डाकपत्थर शिव कॉलोनी/शिवपुरी निवासी इमरान (भूरा) पुत्र रमजान के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवक को महज तीन दिन पहले ही नशे की लत छुड़वाने के लिए केंद्र में भर्ती कराया गया था।

 

केंद्र संचालक ने पुलिस को बताया कि इमरान ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। वहीं, परिजनों ने युवक की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए केंद्र संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इमरान के शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी।

 

इसको लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और संचालक की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ आदित्य तिवारी ने बताया कि केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर सुरक्षित कर ली गई है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।