मतदाता सूची के SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी,  प्रदेश में 71,58,949 कुल मतदाता , 104708 वोट कटे

Spread the love

प्रदेश में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 8 जून 2026 को शुरू होने के दौरान 79 लाख 60 हजार 762 मतदाता थे. गणना फॉर्म बांटने और उसके एकत्र करने के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें 7133785 मतदाताओं के नाम शामिल थे।

 

प्रदेश में SIR अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से हटाए गए हैं।

 

आयोग के कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय मिला जिसके बाद 13 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण हुआ और आज अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है।

 

मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है।