चमोली: बिजली बिल न भरने पर कटा BSNL का कनेक्शन, 10.7 लाख का बिल पेंडिंग

Spread the love

चमोली की निजमूला घाटी में BSNL के एकमात्र मोबाइल टावर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। जिसके चलते निजमूला घाटी के 15 ग्राम सभाओं का मोबाइल नेटवर्क ठप पड़ गया और मोबाइल शोपीस हो गए। नेटवर्क गायब होने से ग्रामीणों को फोन कॉल, इंटरनेट और जरूरी संचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों को परिजनों से संपर्क करने के साथ ही आपात स्थिति में भी परेशानी हो रही है। बिजली विभाग के जेई दीपक राणा ने बताया कि BSNL पर कई साल से 10 लाख 7 हजार 280 रुपए का बिजली बिल बकाया था। कई बार सूचना देने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटा गया।

बीएसएनएल पर कई सालों से करीब 10 लाख 7 हजार 280 रुपए का बिजली बिल बकाया चल रहा था। विभाग की ओर से बीएसएनएल को कई बार बकाया बिल जमा करने के लिए सूचित किया गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीएसएनएल मोबाइल टावर का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया।