देहरादून – भाजपा पार्षद के घर चोरी, परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, लाखों के गहने लेकर नौकर फरार 

Spread the love

देहरादून में भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर घरेलू सहायक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर दिया। नेपाल निवासी नौकर को उनकी बेटी मेघा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये हायर किया था। मेघा दिल्ली में रहती हैं। करीब 25 दिन पहले ही नौकर को घर के कामकाज के लिए रखा गया था।

 

बसंत विहार पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर की सुबह बसंत विहार क्षेत्र में वार्ड 36 विजय पार्क की भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर चोरी की घटना घटी।  घर का घरेलू सहायक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश किया और इसके बाद घर से कैश और लाखों रुपयों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गया।

 

घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पार्षद अमिता सिंह को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम सिंह की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।