मुस्लिम दंपति ने अपनाया सनातन धर्म, शहजाद से शंकर और रजिया से सावित्री बने के उठाया कांवड़, शिवरात्रि पर करेंगे जलाभिषेक

Spread the love

हरिद्वार के चंडीघाट स्थित ब्रह्मकुंड से शहजाद से शंकर और रजिया से सावित्री बने दंपती ने वैदिक मंत्रोच्चार व पूरे विधि-विधान के साथ दूसरी बार कांवड़ जल उठाया। कांवड़ यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दोनों ने तीर्थाचार्य संत राम विशाल दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया। उनके मार्गदर्शन में पंडितों ने वैदिक रीति से जल पूजन कराया गया। इस अवसर पर हितेश दास महाराज, महाराज शास्त्री जी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म किसी पर बलपूर्वक मत परिवर्तन का समर्थन नहीं करता। जो व्यक्ति अपनी श्रद्धा, स्वतंत्र इच्छा और अपने पूर्वजों की संस्कृति के प्रति आस्था के आधार पर सनातन मार्ग अपनाता है, उसका सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाता है।

शंकर  ने कहा कि सनातन धर्म में हमें पूजा, परंपरा और जीवन जीने की स्वतंत्रता व संस्कारों का अनुभव हुआ है। श्रावण मास में दूसरी बार कांवड़ जल उठाना हमारे लिए अत्यंत भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव है। हमारा मानना है कि हम सबके पूर्वज इस भूमि और इसकी सनातन परंपराओं से जुड़े हुए थे, इसलिए लोगों को अपनी जड़ों को समझने और सत्य को जानने का प्रयास करना चाहिए।