उत्तरकाशी आराकोट–मलाणा मार्ग पर भारी तूफान से गाड़ी के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़ कोई जनहानि नहीं । उत्तरकाशी से है जहां आराकोट मलाणा के पास भारी तूफान आने के कारण वाहन के ऊपर भरी भरकम पेड़ गिरने से एक वाहन और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत ये रहा कि समय रहते वाहन चालक ने अपना वाहन खड़ा करके सुरक्षित स्थान पर चले गए जिससे कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गए। हवा इतनी तेज थी कि कई पेड़ जड़ से ही उखड़ गए फिलहाल किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। एक वाहन और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम आराकोट से तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया और स्थानीय प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी। प्रभागीय टीम की मुस्तैदी के चलते दोनों प्रभावित स्थानों पर सड़क को सफलतापूर्वक खोल दिया गया है। यातायात अब सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया है।
