डोईवाला में जंगली हाथी ने महिला पर किया हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Spread the love

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सीएमआई अस्पताल देहरादून ले जाया गया। जहां देर रात महिला की मौत हो गई।

सूचना के अनुसार, 10 अगस्त की शाम डोईवाला क्षेत्र के बड़ासी ग्रांट में जंगली हाथी ने एक महिला 40 वर्षीय अंजली गुप्ता पर हमला कर दिया। घटना देर शाम 7 बजे की है, जब महिला दूध लेकर घर लौट रही थी। हाथी के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन सीधे कंबाइंड मेडिकल इंस्टीट्यूट (CMI) देहरादून लेकर पहुंचे। जहां कुछ घंटों बाद उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही है। सोलर फेंसिंग की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।