पुलिस लाइन हेलीपैड पर नन्हीं बच्ची से मिले सीएम धामी, सिर पर फेरा हाथ, पढ़ाई के बारे में पूछा

Spread the love

देहरादून पुलिस लाइंस हेलीपैड से सीएम धामी की एक नन्ही बच्ची के साथ बातचीत का वीडियो सामने आया है। सीएम धामी ने बच्ची से उसकी पढ़ाई लिखाई और अन्य चीजों के बारे में पूछा। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे रुड़की के दौरे से लौटते समय मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पर एक स्कूली बच्ची को देखा, तो वे खुद को रोक नहीं पाए।

अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक वीडियो शेयर कर सीएम धामी ने लिखा कि आज उन्हें एक नन्हीं बेटी से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर संवाद करने का अवसर मिला। कहा कि बच्चों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की झलक दिखाई देती है। हमारी बेटियां ही प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प है।

वह बड़े ही प्यार से चॉकलेट को बच्ची के हाथ में थामते हैं और पूछते हैं, “आपका क्या नाम है? कौन सी क्लास में पढ़ती हो?” बच्ची शर्माते हुए जवाब देती है। मुख्यमंत्री धामी आगे पूछते हैं, “मुझे पहचानती हो? मेरा नाम क्या है, जरा जोर से बताओ।” इस पर बच्ची मुस्कुराते हुए कहती है पुष्कर सिंह धामी, तो सीएम धामी हंसते हुए कहते हैं, “पुष्कर सिंह धामी…”। इसके बाद मुख्यमंत्री बच्ची के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हैं और पूछते हैं कि क्या स्कूल से छुट्टी हो गई है?