बदरीनाथ धाम से वापस आ रही बस संख्या(CH02AA5747) जैसे ही लामबगड़ के पास पहुंची, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। बस के चालक बहादुर सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई की तरफ जाने से रोका और सड़क के किनारे पहाड़ी पत्थरों की तरफ मोड़ दिया, जिससे बस पत्थरों पर चढ़कर रुक गई।
बस में सवार 32 तीर्थ यात्री सवार थे जिसमें दो श्रदालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलती पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांडुकेश्वर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति सामान्य हैं।
बस चालक बहादुर सिंह निवासी मालवा, चंडीगढ़ द्वारा बताया गया कि बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों पर टकरा गया।
घायल में कमलेश पत्नी चन्दनमणि शर्मा, निवासी 85 राम विहार, वीरपुर, पंजाब, उम्र 60 वर्ष,व ओमन्स पुत्र रमण शर्मा, निवासी 1462 मारुति विहार, थाना एम.जी. रोड, चकरपुर, गुरुग्राम, उम्र 14 वर्ष हैं।
