फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मसूरी पहुंचे इमरान हाशमी, एक झलक पाने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला

Spread the love

अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मसूरी पहुंचे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल लाइब्रेरी चौक और माल रोड क्षेत्र में की गई। अभिनेता की मौजूदगी की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी।

सूचना के अनुसार, आने वाली एक्शन फिल्म गन मास्टर जी9 की शूटिंग के लिए इमरान हाशमी सह कलाकारों के साथ पहुंचे है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में है। अभिनेता को करीब से देखने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए प्रशंसक देर तक इंतजार करते दिखाई दिए। इमरान हाशमी ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और शूटिंग के बीच समय निकालकर कई लोगों के साथ फोटो खिंचवाई।