पहाड़ों की रानी मसूरी मे गहरी खाई में गिरी कार, तीन महिलाएं व एक बच्चा घायल

Spread the love

पहाड़ों की रानी मसूरी में फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बड़ा मोड़ बाला हिंसार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 3 महिला और एक बच्चा सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जहां स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीन महिला और एक बच्चे को निकाल कर मसूरी के उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया।