28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। यानी सोमवार को बैंकों के सामान्य रूप से खुलने की उम्मीद है और ग्राहकों को ब्रांच से जुड़े काम के लिए 1 अक्टूबर, 2026 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सोमवार से शुरू होने वाली हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने किया था।
हड़ताल टालने के साथ बैंक सोमवार यानी आज से काम करेंगे। यूएफबीयू ने एक बयान में कहा, ‘यह समिति सभी संभावित विकल्पों का पता लगाएगी। सभी हितधारकों के साथ चर्चा करेगी और सभी हितधारकों और अधिक महत्वपूर्ण रूप से ग्राहकों के लिए स्वीकार्य समाधान निकालेगी.’।
UFBU, जो सात प्रमुख यूनियनों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग कर्मचारियों के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाला एक मुख्य संगठन है, ने कई लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। यूनियंस की प्रमुख मांगों में पांच दिन का बैंकिंग वीक लागू करना है, जिसमें शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टियां हों। उनका दूसरा बड़ा मुद्दा नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को वापस लेना है। यूनियंस का कहना है कि इसे डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने एकतरफा लागू किया है।
सप्ताह की शुरुआत में, सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए सितंबर का वेतन और पेंशन भी समय से पहले जारी कर दिया था और बातचीत की अपील करते हुए विवादित PLI योजना को फिलहाल रोक दिया था। बैंकर्स यूनाइटेड फोरम ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि यूनियनों को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि ढाई साल से भी पहले सरकार के साथ हुए समझौते में किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।
शर्मा ने कहा, ‘हमारी मुख्य मांग पांच दिन का बैंकिंग वीक लागू करना है। जिसमें शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टियां हों। दूसरा बड़ा मुद्दा नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को वापस लेना है, जिसे डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने एकतरफा लागू किया है।
