देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी। पुलिस की यह गाड़ी आईआरबी की थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सड़क हादसे में 6-7 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन लोकपाल परमार ने बताया कि ट्रक ने पुलिस वैन को पीछे से टक्कर मारी। ट्रक सीमेंट से लदा हुआ था।
सहारनपुर की तरफ से आ रहे सीमेंट से लदे ट्रक सं UK07 CD 8492
(12 टायर) ने अनियंत्रित होकर IRB फर्स्ट बटालियन की बस को टक्कर मार दी। ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से पुलिस की बस सड़क पर पलट गयी। बस में कुल 7 जवान बैठे हुए थे। घायल जवानों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। ट्रक द्वारा एक मोटरसाइकिल को भी टक्कर मारी गई,

