सीबीआई ने बैंक मैनेजर समेत तीन कर्मचारी अरेस्ट, लोन के बदले 9 लाख की मांगी रकम

Spread the love

बैंक के शाखा प्रबंधक और निजी व्यक्ति ने 1.80 करोड़ रुपये के लोन की मंजूरी और वितरण के बदले कुल रकम का पांच प्रतिशत यानी नौ लाख रुपये रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 18 नवंबर की देर शाम जाल बिछाया।

इस दौरान एक निजी एजेंट को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद बैंक मैनेजर और एक अन्य एजेंट को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एक अन्य एजेंट की भूमिका की जांच की जा रही है।

इसके बाद मामले में कथित संलिप्तता के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और एक अन्य डीएसए नीरज राय को भी गिरफ्तार किया गया। सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने तीनों आरोपियों के आवास पर तलाशी लेकर आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी भी बरामद की है। तीनों आरोपियों को 19 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया।