हरिद्वार में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाला युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया

Spread the love

हरिद्वार: पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने घर लौटने के बाद अपनी मां को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।

पुलिस ने किशोरी की तलाश के साथ आरोपी की भी तलाश शुरू की। सर्विलांस के माध्यम से प्राप्त सीडीआर और लोकेशन का भी विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम को लोकेशन के आधार पर ढंडेरा फाटक पहुंचने पर मुकदमे से संबंधित किशोरी और आरोपी के वहां मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को बरामद कर लिया है।