मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वो ‘नाराज फूफा’ हैं। कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि राहुल गांधी, छात्रों की गूंज जैसे कार्यक्रमों के जरिए झूठ और भ्रम फैलाने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
शुद्धिकरण प्रकरण को जाति से जोड़ने के कांग्रेस के प्रयास पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर इस विषय पर भ्रम फैलाने और समाज को बांटने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुद्धिकरण और हवन जिहादी नारों के विरोध में किया गया था और इसका जातिवाद से कोई संबंध नहीं था।
बनभूलपुरा में अतिक्रमण के विषय पर कांग्रेस की चुप्पी उसके दोहरे चरित्र को उजागर करती है। क्योंकि, बनभूलपुरा में कांग्रेस पार्टी के लोगों ने बसाया है। सीएम धामी ने कहा कि ‘उत्तराखंड की जमीन कोई हरी घास नहीं है कि कोई भी आए और चरकर चला जाए.’ उत्तराखंड की एक-एक इंच जमीन और देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए सरकार पूरी दृढ़ता के साथ काम करती रहेगी।
