हरिद्वार में गंगा स्नान करने आई महिला हरकी पैड़ी से लापता,पति ने दो अज्ञात लोगों पर लगाया आरोप

Spread the love

हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आई महिला हरकी पैड़ी क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने दो अज्ञात लोगों पर पत्नी को अपने साथ ले जाने और अपहरण करने का आरोप लगाया है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूचना के अनुसार, गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अगस्त को वह अपनी पत्नी, भाई, भाभी और भतीजे के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए थे। सुबह करीब 6:45 बजे सभी लोग गंगा स्नान करने के बाद महिला घाट पर जल भर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी अचानक परिवार से बिछड़ गई। काफी तलाश करने के बाद भी पत्नी का कोई पता नहीं चला।

पति ने आशंका जताई है कि दो अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर या फिर जबरन अपने साथ ले जाकर उसका अपहरण किया है। उसे पुलिस से पत्नी के सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।