राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और एआई न्यूज़लेटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,क्वांटम कम्प्यूटिंग,साइबर टेक्नोलॉजी और उभरती प्रौद्योगिकियों की सदी है तथा उत्तराखण्ड को इस परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए अभी से तैयार होना होगा।
हमने सबसे पहले लोक भवन में एक एआई लैब बनाई, और फिर एक एआई-इनेबल्ड गाड़ी के जरिए सभी जिलों में ‘ऑपरेशन कल्कि’ लॉन्च किया। यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम है जिसका मकसद ग्रामीण इलाकों तक एआई समाधान पहुंचाना है।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओ में अपार प्रतिभा और मौलिक ज्ञान मौजूद है। आवश्यकता इन प्रतिभाओं को पहचानने,उन्हें तकनीक,अनुसंधान और नवाचार से जोड़ने की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन साथी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों,विद्यालयों और विश्वविद्यालयों तक पहुंचकर स्थानीय समस्याओं के समाधान खोजने वाले युवाओं को आगे लाया जाएगा।
