देहरादून के एक निजी कॉलेज में छात्रों से तिलक और कलावा हटवाने पर हुआ विवाद, बजरंग दल ने किया हंगामा

Spread the love

देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी कॉलेज में छात्रों के माथे से तिलक और हाथों से कलावा उतरवाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में हंगामा किया और प्राचार्य को हटाने का मांग की।

कॉलेज में छात्रों का आरोप है कि माथे पर तिलक लगाकर और हाथ में कलावा बांधकर आने पर उन्हें रोक दिया गया। ड्रेस कोड का हवाला देते हुए इन्हें हटाने के लिए कहा गया। यह तक कहा गया कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कॉलेज आने की जरूरत नहीं है।

मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि तिलक और कलावा सनातन धर्म की आस्था और परंपरा के पवित्र प्रतीक हैं तथा इन पर किसी भी प्रकार की रोक स्वीकार नहीं की जाएगी।