देहरादून: पटेलनगर क्षेत्र के लालपुल में एक सिटी बस ने छह मजदूरों को कुचल दिया। सिटी बस सवारियों को लेकर लालपुल चौक से सहारनपुर चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान लालपुल चौक के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद श्रमिकों को रौंदते हुए निकल गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि बस चलाते वक्त ड्राइवर को दौरा पड़ा था, जिससे वह बस की स्टीयरिंग से काबू खो बैठा।
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह की है। सिटी बस सवारियों को लेकर लालपुल चौक से सहारनपुर चौक की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
