हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। शोभायात्रा में विभिन्न राज्यों से आए कलाकार आकर्षक झांकियों के माध्यम से धार्मिक प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान पहली बार ड्रोन के जरिए पुष्पवर्षा भी की जाएगी, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा।
इसके साथ ही लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज से बाइक रैली भी निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख चौकों और बाजारों से होकर गुजरेगी। रैली के दौरान श्रद्धालु जयकारों के साथ भगवान हनुमान की भक्ति में लीन नजर आएंगे।
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हर साल हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। घर या मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित कर पूजा करें। इस दौरान सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और तुलसी अर्पित करना शुभ होता है।
