उत्तरकाशी में आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटकें, 6 दिन में 9 बार कांपी धरती, 2.07 रही तीव्रता

Spread the love

उत्तरकाशी में आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 29 मिनट पर फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया।  छह दिन में 9 बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल  हैं। भूकंप की तीव्रता 2.7 रही। किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।  गुरुवार शाम को भी भूकंप के झटके महसूस हुए। झटका आते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार यह भूकंप रिक्टर स्केल पर 2.7 मापा गया है। तो वहीं इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था।

जिला प्रशासन की ओर से भूकंप को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों से भूकंप आते ही सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह के साथ ही टोल फ्री नंबरों पर सूचना देने को कहा गया है।

24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी में 48 घंटे के अंदर भूकंप के 6 झटके आए थे। इसके बाद 29 जनवरी को भूकंप आया था।  30 जनवरी के शाम और आज 31 जनवरी की सुबह आए भूकंपों से 6 दिन में कुल भूकंपों की संख्या 9 हो गई है।