फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता जोड़े का शव,साढ़े छह माह पहले हुआ था विवाह

eighth-class-student-hanged-himself-from-fan-in-rishikesh
Spread the love

रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में नवविवाहित दंपत्ति संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई।दोनों के शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया गया है।

मंगलवार दोपहर खुशालकोट निवासी देवकी देवी घर लौटीं और उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। बेटा कमल सिंह नेगी (31) और उसकी पत्नी सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके थे। देवकी के शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे।

नैनीताल जिले के सिमलखा की सरिता जलाल का विवाह अल्मोड़ा के ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट निवासी कमल सिंह नेगी से 29 अप्रैल 2024 को हुआ था। सात जन्मों का साथ महज साढ़े छह महीनों में ही छूट गया।

दिवाली पर कमल सिंह लुधियाना से घर लौटा था। वह एक होटल में नौकरी करता था, जबकि सरिता गृहिणी थी। जवान बेटे और बहू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। देवकी देवी बेटे और बहू को बार-बार पुकार कर बेहोश हो जा रही है।