रात में चोरी छिपे प्रेमी से मोबाइल पर बात कर थी बहन,छोटे भाई ने चाकू से गला काटकर उतार दिया मौत के घाट

Spread the love

हरिद्वार के मंगलौर में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज एक भाई ने बहन को मौत के घाट उतार दिया। बहन के प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने उसकी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मलानपुरा निवासी 24 साल की शाईस्ता उर्फ फिजा का अपने पड़ोस में ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दोनों आए दिन चोरी-छिपे फोन पर बातें करते थे। इस प्रेम प्रसंग की भनक परिजनों को लग गई थी। परिजनों ने युवक से बातचीत करने पर पाबंदी लगा दी थी।रविवार की शाम युवती की मां किसी काम से अपनी रिश्तेदारी में गई थी। जबकि घर पर उसके दो भाई और एक बहन थी।

सोमवार की सुबह मां घर पहुंची तो बेटी के शव को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। पड़ोसियों ने करीब एक बजे अनहोनी होने का शक होने पर सूचना पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। जहां खून से लथपथ युवती के शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि युवती की हत्या उसके छोटे भाई अमन ने गला रेतकर की है।पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।