हरकी पैड़ी के सामने गैस सिलेंडर लीक होने से होटल में लगी भीषण आग,श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप

Spread the love

हरकी पैड़ी के सामने होटल में खाना बनाने के दौरान वहां रखा एलपीजी सिलेंडर गैस लिक हो गया। जिससे होटल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप से ले लिया और अगल-बगल की दो और दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद आग की लपटें दूर तक उठने लगी। व्यापारियों के साथ ही श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सभी लोगों को हटाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। होटल में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया।