रुड़की में कार की टक्कर से खंडित हुई कांवड़, कार में कर दी तोड़फोड़ ,पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला

Spread the love

मामला रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है। शनिवार रात हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के एक समूह की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने लाठी डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। कुछ कांवड़ियों ने यात्री कार की छत पर भी चढ़ गए। जमकर हंगामा हुआ मौके पर पहुंचे पुलिस ने कर चालक को किसी तरह से बचाया। घटना को लेकर मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही तत्काल मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया गया। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। हालांकि कांवड़ यात्रा के बीच हुई इस घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।