देहरादून में दर्दनाक हादसे एक बेकाबू ट्रक ने मजदूर को मारी टक्कर। सड़क की सफाई का काम कर रहा 19 वर्षीय मजदूर ट्रक के नीचे दब गया। मजदूर को सिर भी अलग हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया हैं।
सूचना के अनुसार महेश गुरुवार सुबह रोड साफ करने वाले कंप्रेसर से सड़क की सफाई कर रहा था। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से आ रहा कंटेनर ट्रक बेकाबू होकर पलट गया और महेश उसके नीचे दब गया। दबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के जरिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
थाना क्लेमेनटाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है कि हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर ट्रक को कब्जे में लेकर सुरक्षा की दृष्टि से आशारोड़ी चौकी में खड़ा कर दिया है। वहीं, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
