अल्मोड़ा में  तीन सहायक शिक्षक सस्पेंड, रामनगर बोर्ड से सत्यापन में प्रमाणपत्र मिले फर्जी

Spread the love

शिक्षा विभाग ने जांच में भैसियाछाना ब्लॉक के तीन प्राथमिक विद्यालयों में तैनात किए गए।इन तीन सहायक अध्यापकों को उनके टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। सूचना के अनुसार, शिक्षा विभाग ने रामनगर बोर्ड से कराए गए सत्यापन के दौरान तीन शिक्षकों के UTET प्रमाणपत्रों में अनियमितता पाई। इसके बाद विभाग ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 का प्रमाण पत्र जो नियुक्ति के लिए मांगे गए दस्तावेजों में दिया गया था। वो देखने में हूबहू असली था। उसके ऊपर क्यूआर कोड भी बना था। उसे स्कैन करने पर नंबर भी दिखाई दे रहे थे, लेकिन वो सब फर्जी तरीके से बनाया गया था। बोर्ड में हुई जांच के बाद यह प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।