हरिद्वार: अर्धकुंभ से पहले उत्तराखंड को मिलेगा हाई-स्पीड रोड नेटवर्क, अंतिम चरण में एक्सेस कंट्रोल्ड स्पर टू परियोजना का काम

Spread the love

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के माध्यम से हरिद्वार में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ अब हरिद्वार को भी मिलने वाला है। इससे धार्मिक पर्यटन, चारधाम यात्रा, स्थानीय व्यापार और उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

एनएचएआई की ओर से विकसित की जा रही 51 किलोमीटर लंबी छह लेन एक्सेस कंट्रोल्ड स्पर टू हरिद्वार परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस परियोजना के तहत अब तक 46 किलोमीटर छह लेन मार्ग का निर्माण पूरा किया जा चुका है। यह कॉरिडोर दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे को हरिद्वार से जोड़ते हुए हलगोया मुस्तकम से शुरू होकर भड़ेड़ी राजपूताना स्थित मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग-58 तक पहुंचेगा।

स्थानीय लोगों को भी रोजमर्रा की आवाजाही में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ये मार्ग सीधे लक्सर रोड कनखल के समीप से होते हुए सीधे मुरादाबाद और कुमाऊं से कोटद्वार को जाने वाले मार्गों को बिना हरिद्वार में दाखिल हुए यूपी और कुमाऊं दोनों जगह जोड़ेगा। ये परियोजना न केवल आने वाले लोगों के लिए बल्कि सिड़कुल ओर मालवाहक वाहनों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। इसका लगभग 80% काम पूरा हो गया है।