देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर युवक को गोली मारी दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। युवक शव मॉल की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच में जुट गई है।
राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में हुई है। यहां स्थित जिम से बाहर निकलते समय एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मारी है। बदमाशों ने तीन फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा निवासी सहस्त्रधारा के रूप में हुई है। मृतक विक्रम प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना पर आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून समेत पुलिस मौके पर पहुंची है।
