राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय नौसेना के परिचालन प्रदर्शन का किया अवलोकन

Spread the love

07 नवंबर, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गोवा में आईएनएस हंसा पर पहुंचकर भारतीय नौसेना के परिचालन प्रदर्शन का अवलोकन किया। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और पश्चिमी नौसेना कमान के वाइस एडमिरल संजय जे सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति को 150 नौसैनिकों के एक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।

इसके बाद, राष्ट्रपति भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुईं और नौसेना के 15 अग्रणी युद्धपोतों और पनडुब्बियों की संचालन प्रक्रिया का अवलोकन किया। राष्ट्रपति ने डेक-आधारित लड़ाकू विमानों की उड़ान और लैंडिंग, मिसाइल फायरिंग अभ्यास, पनडुब्बी संचालन, 30 से अधिक विमानों का फ्लाईपास्ट और युद्धपोतों का पारंपरिक स्टीम-पास्ट देखा।

राष्ट्रपति ने आईएनएस विक्रांत के चालक दल के साथ दोपहर का भोजन भी किया और उन्हें संबोधित किया।