हरिद्वार में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग,फैक्टरी में हड़कंप मचा 

Spread the love

हरिद्वार में औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल की फैक्टरी में सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें और धुआं आसमान में दूर तक उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने की जानकारी के बाद से मौके पर भारी संख्या में लोगों भीड़ जमा हो गई है।