नए साल में प्रदेश के 4000 अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी

Spread the love

नए साल में प्रदेश के 4000 अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें मानदेय वृद्धि का तोहफा मिलने जा रहा है। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा, मानदेय वृद्धि के लिए विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए वित्त और कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा।

वर्ष 2018 में इनका मानदेय बढ़ाकर 15000 हजार रुपये किया गया, जबकि वर्ष 2020-21 में इसे 25000 रुपये किया गया। अतिथि शिक्षक इसके बाद से उनके सुरक्षित भविष्य के लिए नीति बनाए जाने एवं उनका मानदेय बढ़ाए जाने की लगातार मांग करते आ रहे हैं।

उन्हें 35000 रुपये मानदेय मिल सकता है। अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री दौलत जगुड़ी बताते हैं कि अतिथि शिक्षकों के पदों को खाली न माने जाने एवं उनकी गृह जिलों में तैनाती को लेकर पूर्व में निर्णय लिया गया था।