उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सबके लिए एक समान व्यवस्था

Spread the love

धामी सरकार ने मदरसों को शिक्षा विभाग के नियमों के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू की है। अब स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में पहले 452 मदरसे पंजीकृत थे, लेकिन नए प्राधिकरण ने इनमें से केवल 35 को मान्यता दी है। वहीं, 19 मदरसों को सील किया गया और 227 मदरसों को उनके संचालकों ने खुद बंद कर दिया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इन संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई अब कहां और किस व्यवस्था के तहत जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि सामान नागरिक संहिता प्रदेश में पहले से लागू है। ऐसे में सभी के लिए एक ही नियम कानून भी होनी चाहिए और ये बात शिक्षा पर भी लागू होती है। सीएम धामी ने कहा अब प्रदेश के सभी मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को ही छुट्टी होगी।