दून मेडिकल कॉलेज में चापड़ लेकर घुसे युवक ने किया हंगामा, डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी

Spread the love

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में चापड़ लेकर घुसे युवकों ने हंगामा किया और डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी। यहां दो पक्षों के बीच मारपीट हुई और धारदार हथियार लहराए गए। अस्पताल की इमरजेंसी में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

सुबह चार बजकर 50 मिनट पर हुई घटना से इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस करीब 45 मिनट बाद पहुंची। वहीं, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

इमरजेंसी में ऑन-ड्यूटी महिला डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही आरोपी युवक ने विरोधी पक्ष पर चापड़ से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान हमलावरों ने विरोध करने पर डॉक्टरों व स्टाफ के साथ अभद्रता की और उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं।