धामी सरकार ने 4400 श्रमिकों के खातों में 11 करोड़ रुपये की राशि भेजी, एक क्लिक में करोड़ों ट्रांसफर

Spread the love

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4400 से अधिक श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही श्रमिक कल्याण योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए। अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर पात्र श्रमिकों को इन योजनाओं से जोड़ा जाए।

श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और उनके बच्चों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएं। योजनाओं के संचालन में 100% पारदर्शिता होनी चाहिए। सूचना प्रौद्योगिकी का ज्यादा इस्तेमाल करें ताकि यह तय हो सके कि लाभ सिर्फ और सिर्फ असली व पात्र श्रमिकों को ही मिले।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि बोर्ड द्वारा पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कुल 93 करोड़ 6 लाख रुपये की अनुदान राशि वितरित की जा चुकी है।