सीएम धामी ने  सदन में पेश किया ₹1,11,703.21 का बजट, इंफ्रा-टूरिज्म और कृषि पर फोकस 

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया। बीजेपी सरकार के अनुसार इस बजट में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही पर्यटन, कृषि, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।

सरकार ने बजट को संतुलन  मॉडल पर आधारित बताया है। इसमें समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता, तेज विकास, नई सोच, उन्नत गांव शहर, लोक सहभागिता, आर्थिक शक्ति और न्यायपूर्ण व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। बजट में विकास की दिशा को केदार और मानस थीम के तहत तय किया गया है।

प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड देश के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में सक्रिय योगदान देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं को तेजी रोजगार और सामाजिक कल्याण के संतुलन के साथ तैयार किया गया है, जिससे प्रदेश के सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुंच सके।